BiharBihar Updates

पटना में नए मकान पर दबंगों ने जमाया कब्जा, डॉन मुन्ना शुक्ला का नाम लेकर फोन पर धमकाया

Patna: राजधानी के पटना सिटी इलाके में एक नए मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया जब मकान में गृह प्रवेश करने के लिए मकान मालिक पहुंचा तो दबंगों और उनके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट की. इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.

इसे भी पढ़ेंःबेगूसराय में चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने चाचा को पीटा, गिरफ्तार

पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि  दो साल पूर्व बाउंड्री की गई जमीन पर उन्होंने अपना मकान बनाया था और मकान बनकर तैयार होने पर गृहप्रवेश करने पहुंचे तो उनके घर पर किसी दबंग ने का कब्जा कर लिया.  वहीं मकान मालिक को फोन पर धमकी दी गई कि वे लोग डॉन मुन्ना शुक्ला के आदमी सम्राट शुक्ला हैं और अब इस मकान पर मेरा कब्जा है. अगर तुमलोग नहीं माने तो गोली मार दी जाएगी. फिलहाल पुलिस दबंगो के खिलाफ मामला दर्ज कर ऑडियो की जांच में जुट गए है और कार्रवाई करने की बात कर रही है.

Related Articles

Back to top button