Giridih

गिरिडीह में एक लाख नकद के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त

Giridih: चुनाव एलान के बाद जिले के बगोदर थाना इलाके के हरिहर धाम चेकनाका के समीप सोमवार को एफएसटी की टीम ने एक लाख नकद रुपए के साथ मनोज कुमार नामक व्यक्ति को दबोचा. इस दौरान मनोज कुमार के पास से जब्त एक लाख को लेकर अब एफएसटी की टीम पूछताछ में जुटी हुई है कि पैसे को लेकर वो कहां जा रहे थे, और किसे देना था. जानकारी के अनुसार पैसे के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया मनोज कुमार बोकारो जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.

इधर एफएसटी की टीम ने जिले के देवरी और सरिया थाना इलाके में छापेमारी कर अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिसमें दो ट्रैक्टर देवरी थाना क्षेत्र से जब्त किया गया. तो वही सरिया थाना इलाके में एक ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया. फिलहाल तीनो बालू लोड ट्रैक्टर को संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया गया.

Related Articles

Back to top button