
Giridih: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के सेवाटांड में गुरुवार को मैक्सिमो ऑटो और बाईक की टक्कर में बाईक सवार शाहजाद अंसारी की मौत हो गई जबकि बाईक में उसके साथ बैठी उसकी पत्नी समेत तीन बच्चें गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना प्रभारी भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तत्काल घायलों को इलाज के लिए धनबाद के अस्पताल भिजवाया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंचे. मृतक शाहजाद का शव देखते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. इस दौरान महिला और उसके बच्चों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. मृतक सूईयाडीह का रहने वाला था और अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ एक ही बाईक से अपने ससुराल लक्ष्मणटुंडा से सूईयाडीह स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सेवाटांड में तेलखारा इलाके से आ रही ऑटो से भिड़ंत हो गई. जिसमें मैक्सिमों और घटनास्थल में एक चहारदीवारी के बीच मृतक का बाईक दब गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी समेत तीनों बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: संगठन के लोगों को खाना खिलाने वाला इंदल गंझू बना मध्य जोन का शीर्ष कमांडर, पुलिस दबिश बढ़ी तो किया सरेंडर




