JamshedpurJharkhand

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में शुक्रवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत आयकर विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित लॉ के छात्रों को आयकर विभाग द्वारा टैक्स संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया. साथ ही टैक्स के प्रति जागरूक होने के लिए भी प्रेरित किया गया.

इस अवसर पर छात्रों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों से आयकर व टैक्स से संबंधित सवाल पूछे गये. जिसका उपस्थित छात्रों ने बखूबी जवाब दिया. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया. इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस दौरान मुख्य रूप से आयकर विभाग की ओर से सिद्धार्थ पांडेय, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: नीट पीजी-2022 परीक्षा टालने से सुप्रीम कोर्ट इन्कार, याचिका खारिज

Related Articles

Back to top button