Bihar

शेखपुरा : बाल सुधार गृह से नौ बाल कैदी फरार, ड्यूटी में तैनात जवानों से पूछताछ

Shakhpura : बिहार के शेखपुरा जिला में एक बाल सुधार गृह से बीती रात नौ बाल कैदी फरार हो गए. शेखपुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित शरण ने बताया कि पैलेस आफ सेफ्टी नाम के बाल सुधार गृह से फरार हुए हैं. बाल कैदियों में सारण के चार, बक्सर के दो, भोजपुर, गया और सिवान जिला के एक-एक बच्चे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-  बारिश ने धो डाला ‘विकास’ का मेकअप, राजधानी की सड़कों पर पुता कीचड़, हुआ जलजमाव

ड्यूटी में तैनात जवानों से की जा रही पूछताछ

घटना के बाद मंगलवार सुबह जानकारी मिली की नौ बाल कैदी फरार हो गए हैं. जिसके बाद सुधार गृह में खलबली मच गयी. फरार बाल कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों की तलाशी ली जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में बाल संरक्षण गृह में तैनात गार्ड और रात की ड्यूटी में तैनात सैप के दो जवानों से पूछताछ की जा रही है. इधर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अबतक की छानबीन में पता चला है कि चादर के सहारे नौ बाल कैदी सुधार गृह के पीछे की दीवार फांदकर फरार हुये हैं.

इसे भी पढ़ें- कौन बचा रहा है छह पुलिसकर्मियों की मौत के जवाबदेह अफसरों को

कुल 23 नाबालिग कैदी रखे गए थे सुधार गृह में

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात भागने वाले सभी नौ बाल कैदी वार्ड में नहीं बरामदे में सोये थे. जो कि पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है. उल्लेखनीय है कि बाल सुधार गृह से फरार बच्चों की अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है. गंभीर आपराधिक मामलों में पकडे़ गए राज्य के 16 से 18 साल के नाबालिगों को शेखपुरा के इस संरक्षण गृह में रखा जाता है. इस बाल सुधार गृह में कुल 23 नाबालिग कैदी रखे गए थे जिसमें से नौ फरार हो गए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button