JharkhandKhas-KhabarMain SliderRanchi

बारिश ने धो डाला ‘विकास’ का मेकअप, राजधानी की सड़कों पर पुता कीचड़, हुआ जलजमाव

Ranchi : राजधानी रांची में बरसात शुरू होने साथ ही लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं. रविवार को करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश की वजह से शहर में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है. जलजमाव से सबसे खराब स्थिति सड़कों की हुई है, क्योंकि यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीहः बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई परेशानी, गोलबंद हुए ग्रामीण

पिस्का मोड़, गैलेक्सिया मॉल

पिस्का मोड़ गैलेक्सिया मॉल के पासपिस्का मोड़ के गैलेक्सिया मॉल के सामने सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे व्यस्त सड़क होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है. बहुत बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिर भी जाते हैं, लेकिन इसपर किसी का ध्यान नहीं जाता है.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह नगर निगम की लापरवाही, दिन में भी जली रहती है स्ट्रीट लाईट्स

कांके पुलिस लाइन रोड

कांके पुलिस लाइन रोडकांके पुलिस लाइन की ओर जानेवाली सड़क से हर दिन पुलिस के अधिकारियों और पुलिस के जवानों का आना-जाना होता है. पुलिसकर्मियों का यहां पर क्वार्टर भी है. इस सड़क की ऐसी हालत है कि यहां हर दिन छोटी गाड़ियां फंस जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति हो जाती है. लोगों को चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मुख्यमंत्री आवास के सामने वाला रोड 

सीएम हाउस के सामने वाली सड़कइस सड़क की ऐसी हालत है कि यहां से गुजरनेवाले वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं. वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और पैदल चलनेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

कृषि बाजार समिति, पंडरा

कृषि बाजार समितिपंडरा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में जलजमाव होने के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है. यहां पर प्रतिदिन व्यापारियों और किसानों का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन यहां जलजमाव और कीचड़ की वजह से सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- पुलिस आधुनिकीकरण पर करोड़ों खर्च और जवानों की दुर्दशा, ऊपर भी पानी-नीचे भी पानी (देखें वीडियो)

रातू रोड खादगढ़ा सब्जी मंडी रोड

रातू रोड खादगढ़ा सब्जी मंडी रोडरातू रोड के खादगढ़ा सब्जी मंडी रोड पर बारिश होने पर जलजमाव हो जाता है. सड़क पर पानी भर जाने से यहां आने-जानेवालों को काफी परेशानी होती है. इसी रोड में सुखदेव नगर थाना भी है, लेकिन इसपर किसी का ध्यान नहीं जाता है.

रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास

रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ी मंदिर जानेवाली सड़क पर गड्ढा हो गया है. बारिश होने से इसमें जलजमाव हो गया है, जिसके चलते मंदिर जानेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button