
Garhwa: शहर के रंका मोड़ पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ की डाल से एक वृद्ध की लाश रस्सी के फंदे के सहारे लटकती मिली. सोमवार की सुबह वृद्ध का शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों का बयान लिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के पूर्व विधायक और बिहार में मंत्री बने एचएच रहमान का निधन
लोगों ने बताया कि वृद्ध चलने-फिरने से लाचार था. वो डंडे के सहारे चलता था. लोगों ने बताया कि वृद्ध पिछले कई महीनों से शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठकर भीख मांगता था. लोगों ने घटना से पहले बीती रात उसी मंदिर के पास उसे सोते हुए देखा था. वृद्ध जिस डंडे के सहारे चलता था. उसे भी पेड़ के पास से पुलिस ने बरामद किया है. मृतक का बाकी सामान मंदिर के पास ही बिखरा पड़ा था. पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद : तीर-धनुष के साथ आदिवासी समाज ने की आउटसोर्सिंग कम्पनी से भूमि मुआवाजे की मांग, रोका उत्पादन




