
Ranchi: संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग के भूतपूर्व विधायक एचएच रहमान अब हमारे बीच नहीं रहें. इनका आकस्मिक निधन रविवार की 2:00 बजे रात्रि के आसपास नई दिल्ली में हो गया.
फ़िलहाल ये अपने परिजनों संग दिल्ली में ही रहते थे. सोमवार को दिन 11:00 बजे दिल्ली स्थित जामिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. रहमान साहब वर्ष 1985 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हजारीबाग से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, उस वक्त उन्हें संयुक्त बिहार में कानून, सिंचाई और वक्फ़ मामलों का मंत्री बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें: धनबाद : तीर-धनुष के साथ आदिवासी समाज ने की आउटसोर्सिंग कम्पनी से भूमि मुआवाजे की मांग, रोका उत्पादन
एचएच रहमान के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा प्रकट करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. विधायक श्री जायसवाल ने कहा की रहमान साहेब एक अच्छे जननेता के साथ अच्छे इंसान भी थे. उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.
इसे भी पढ़ें: नये मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था नहीं हुई ठीक तो केवल 480 सीटों में होगा एडमिशन




