Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : कदमा में फायरिंग करने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में कुणाल गोराई पर हवाई फायरिंग करने का फरार आरोपी शुभम मित्रा को पुलिस ने डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. शुभम अपराधी भानु मांझी गैंग का सदस्य है. इस घटना के मुख्य आरोपी भानु मांझी के साथ उसके दो साथियों को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया था. शुभम तब से फरार चल रहा था.

रंगदारी की मांग पर की थी फायरिंग

घटना 15 सितंबर 2020 की है. घटना के दिन कुणाल भाटिया बस्ती में ही था. थोड़ी देर बाद स्कूटी से भानु मांझी वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग की. मना करने पर उसने अपने पास रखा पिस्तौल निकाला और जान से मारने कि धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर दी थी. जब तक उसे लोग पकड़ पाते तब तक वो मौके से फरार हो गया था. जांच के दौरान पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया था.

ये भी पढ़ें- X Factor Fame : माइकल जैक्शन की तरह अपने परफॉर्मेंस में नयापन लाने के लिए जाने जाते है अमित जाधव

Related Articles

Back to top button