NEWS

X Factor Fame : माइकल जैक्शन की तरह अपने परफॉर्मेंस में नयापन लाने के लिए जाने जाते है अमित जाधव

Jamshedpur : एक्स फैक्टर फेम अमित जाधव माइकल जैक्सन की तरह दुनिया भर में सिंगिंग प्रोग्राम कर खूब सुर्खियां बटौर रहे है. दरअसल, अमित जाधव एक प्रतिभाशाली डांसर, सिंगर और ऐक्टर भी हैं. साथ ही वह बेमिसाल स्टेज परफॉर्मर हैं, जो अपने परफॉर्मेंस में नयापन लाने के लिए जाने जाते हैं.

बड़े-बड़े हस्तियां कर चुके हैं अमित की तारिफ

अमित जाधव उर्फ एजे आज स्टेज का बहुत बड़ा नाम है. स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंस, एनर्जी, टैलेंट देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं. एक्स फैक्टर और फेम गुरुकुल जैसे रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा दिखा चुके अमित जाधव की काबलियत की तारीफ स्टेज पर अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम और श्रेया घोषाल जैसी हस्तियां कर चुकी हैं.

 

स्टेज पर करते हैं नयी तकनीक का इस्तेमाल

अमित जाधव जल्द ही अपने कुछ ओरिजिनल सिंगल्स भी लाने की तैयारी में हैं. स्टेज पर वह कुछ नयी चीजें पेश करते है. नयी तकनीक के इस्तेमाल से एलईडी के साथ जब वह स्टेज पर डांस करते हैं, तो दर्शक जैसे मंंत्रमुग्ध होकर रह जाते हैं. अमित कहते हैं कि दुनिया के विभिन्न देशों में स्टेज शो करता हूं, जहां लोग मेरी परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं.

अपने एक्स फैक्टर को तलाशना व तराशना होगा

अमित जाधव कहते है कि आपको अपने उस एक्स फैक्टर को तलाशना और तराशना होगा, फिर रास्ते भी दिखेंगे और मंजिल भी. अमित कहते हैं, हमारे देश में बहुत कम ऐसे कलाकार हैं, जो नाच भी सकते हैं और गा भी सकते हैं. मैं माइकल जैक्सन की तरह बनना चाहता हूं, जो दोनों करते थे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : जानिए कौन है टाटा वर्कर्स यूनियन का पहला नेता, जिसने आईआईएम अहमदाबाद का विजिट किया

Related Articles

Back to top button