NEWS

हजारीबाग के चरही घाटी में तेल टैंकर में लगी आग, संदेहास्पद रूप से ट्रक चालक और खलासी गायब

CHARHI: रांची-पटना मार्ग के हजारीबाग जिले के चरही घाटी में मंगलवार को अचानक चलती हुई तेल टैंकर ट्रक में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एनएच पर काफी देर तक वाहनों का परिचालन बाधित नजर आया. वहीं ट्रक धू-धू कर जल उठा. आग लगने की वजह से एक लेन में गाड़ियों की रफ्तार थम गई वहीं दूसरी लेन में गाड़ियां जाने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही इसे देखा जा सकता था. हालांकि नुकसान को लेकर कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. वहीं ट्रक के चालक और खलासी का भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

Related Articles

Back to top button