
Ranchi : केंद्र सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों के आईएएस में प्रमोशन देने संबंधित संचिका पर कंप्लायंस किया है. राज्य सरकार से अधिकारियों के बारे में विस्तृत डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कार्मिक विभाग अब इन अधिकारियों के बारे में कागजात को अपडेट कर यूपीएससी को भेजेगा. दरअसल, राज्य सरकार ने आईएएस में रिक्तियों के विरूद्ध 100 अफसरों के नाम चयनित कर यूपीएससी को भेजे हैं.इन अधिकारियों में से कुछ अधिकारियों के कागजातों में कमियों को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट की मांग की है. इन 100 में से 42 झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिलना है. यूपीएससी इन अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान करने के लिए बैठक करेगा.
इसे भी पढ़ें: अब मनरेगा मजदूरों को 237 रुपये रोजाना मिलेगी मजदूरी, ढ़ाई वर्ष में 27 रुपये की वृद्धि




