JharkhandLead NewsPalamu

Palamu : बागेश्वर धामवाले धीरेंद्र शास्त्री के पलामू आगमन को लेकर डीसी ने एसडीओ का आदेश किया रद्द, कई मामलों में मांगा एनओसी

Palamu : बागेश्वर धामवाले धीरेंद्र शास्त्री के पलामू आगमन को लेकर सदर एसडीओ का आदेश जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने रद्द कर दिया है. साथ ही कई मामलों में एनओसी मांगा है. बता दें कि आगामी 10 से लेकर 12 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर कुछ दिन पहले सदर एसडीओ द्वारा अनुमति दी गई थी. साथ ही आयोजन को लेकर बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए गए थे.

उपायुक्त के इस निर्देश के बाद हनुमंत कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति स्थगित होने की सूचना है. उपायुक्त ने आयोजकों को आपदा एवं मौसम विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को कहा है. इसके साथ ही नदी किनारे आयोजन को लेकर एसडीओ को तीन सदस्य टीम गठित करने का निर्देश दिया है.

उपायुक्त शशि रंजन ने कहा है कि जिस जगह पर आयोजन किया जा रहा है वहां नदी तट होने के कारण इकोसिस्टम प्रभावित होने व नदी के कोर कमांड एरिया के इकोलॉजिकल अस्थिर होने की आशंका है. इस मामले में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है. अत्यधिक भीड़ वाले कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में भोजन की व्यवस्था व शौचालय की व्यवस्था होने से गंदगी के कारण नदी में प्रदूषण फैलने की प्रबल संभावना है. इस संबंध में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.

इसे भी पढ़ें – मजदूरी करके खा लेना लेकिन शिबू सोरेन जैसा नहीं बननाः बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button