
Jamshedpur : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष प्रकाश कोया ने शुक्रवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर गोलमुरी सरना स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि सरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. गैराज और झोपड़ी बनाने का भी काम किया गया है. कोरोनाकाल में जाहेरथान में पूजा-अर्चना का कार्य बंद था. इस बीच ही जाहेरथान की जमीन पर कब्जा करने का काम किया गया है. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के सीएम, पूर्वी के विधायक, जिले के डीसी और जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को भी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें- आदिवासी सेंगेल अभियान ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना, सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग




