Read Next
13/09/2024
राजधानी के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने की तैयारी
18/01/2024
झारखंड: मवेशियों में बढ़ा खुरहा-मुंहकपा रोग का खतरा, सरकार ने की टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील
06/01/2024
रिम्स डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज रहे एमबी जयप्रकाश को हटाए जाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, 12 जनवरी को अंतिम सुनवाई
21/12/2023
रिम्स के डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज रहे एमबी जयप्रकाश को हटाए जाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
21/12/2023
रिम्स को जल्द मिलेगा नया निदेशक, 6 माह से है इंतजार
15/12/2023
धनबाद: परिवार नियोजन की रिपोर्ट HMIS पोर्टल पर नहीं डालने वाले निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
06/12/2023
राज्य के मुख्य नगर निवेशक गजानंद राम को रिटायरमेंट के बाद दी गई विदाई
25/11/2023
धनबाद के सदर अस्पताल में तनाव मुक्त शिविर का आयोजन
13/11/2023
सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसरों की होगी नियुक्ति, कार्डियोलॉजिस्ट को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये
03/11/2023
DMFT मद से स्वास्थ्य सेवाओं के रिक्त पदों पर झांसा देकर नौकरी दिलाने का मामला, हजारीबाग डीसी ने कहा- रहें अलर्ट
Back to top button
New Delhi: राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2018 के बीच देश की कुल जनसंख्या में 2.2 प्रतिशत दिव्यांगजन थे.
सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के विभाग एनएसओ ने जुलाई 2018 से दिसंबर 2018 के बीच दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण कराया था. यह राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 76वें सर्वेक्षण का एक भाग था.
इसे भी पढ़ें- नक्सली अभियान स्पेशलिस्ट बताकर जिस इंस्पेक्टर का SP ने रोका था तबादला, उसी को नहीं मिली नक्सलियों की सक्रियता की भनक
क्या है रिपोर्ट में
रिपोर्ट में बताया गया कि पुरुषों में दिव्यांगता का प्रतिशत 2.4 था जबकि महिलाओं में यह 1.9 प्रतिशत थी. वर्तमान सर्वेक्षण भारत के 1.18 लाख घरों में किया गया.
सर्वेक्षण में कहा गया कि सात वर्ष और उससे अधिक आयु के दिव्यांगजनों में से 52.2 प्रतिशत साक्षर थे. वहीं करीब 28.8 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने कहा कि उनके पास दिव्यांगता का प्रमाण पत्र है.
इसे भी पढ़ें- मजदूर नहीं, टाटा प्रबंधन को फायदा पहुंचाने वाली राजनीति की रघुवर दास नेः टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष
दिव्यांगता क्या है
गौरतलब है कि दिव्यांगता एक व्यापक शब्द है जो किसी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, ऐन्द्रिक, बौद्धिक विकास में किसी प्रकार की कमी को इंगित करता है. दिव्यांगता के 21 प्रकार होते हैं.
दिव्यांगता के कई लक्षण होते हैं जैसे कि चलन दिव्यांगता, बौनापन, मांसपेशी दुर्विकास, तेजाब हमला पीड़ित, दृष्टि बाधित, अल्पदृष्टि, श्रवण बाधित, कम, ऊंचा सुनना, बोलने एवं भाषा की दिव्यांगता, कुष्ठ रोग से मुक्त, प्रमस्तिष्क घात, बहु दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने की दिव्यांगता, स्वलीनता, मानसिक रूगणता, बहु-स्केलेरोसिस, पार्किसंस, हेमोफीलिया, थेलेसीमिया, सिक्कल कोशिका रोग.