1st LeadJharkhandRanchiTOP SLIDER

संजू प्रधान मॉब लिंचिंग केस : ग्राम प्रधान सुबन बुढ़ गिरफ्तार

Ranchi : बेसराजारा (सिमडेगा) मॉब लिंचिंग घटना के मास्टरमाइंड ग्राम प्रधान सुबन बुढ़ को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बंबलकेरा का ग्राम प्रधान है. छापामारी अभियान के क्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से सुबन को पुलिस ने रविवार को पकड़ा है.

 

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार में झारखंड बना लींचिंग पैड, 10 से ज्यादा मॉब लींचिंग, 6 ने गंवाई जान: रघुवर

 

एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने में सुबन की भूमिका अहम थी. अन्य  आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

 

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में हेमंत सरकार का नहीं, जंगल की सरकार का है राजः बाबूलाल मरांडी

 

 

सिमडेगा की घटना पर प्रदेश भाजपा लगातार सरकार को घेर रही थी. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने वहाँ जाकर पीड़ित परिजन से भेंट भी की थी. घटना को गहरा साजिश बताया था. मामले की सीबीआई जांच, परिजन को 10 लाख मुआवजा और एसपी की बर्खास्तगी की मांग सरकार से की थी.

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा मॉब लिंचिंग: पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Related Articles

Back to top button