JharkhandNEWSSimdega

सिमडेगा मॉब लिंचिंग: पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Simdega : सिमडेगा जिले में हुई मॉब लिंचिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सिमडेगा एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में कई ऐसे लोग हैं जिनकी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह में ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, साथी घायल

मालूम हो कि 4 जनवरी को दोपहर में लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जला दिया था. संजू प्रधान पर आरोप था कि वह पीछे पिछले 5 महीनों में इमली समेत सेखुआ का पेड़ काटकर बेच रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी काटने की सूचना कोलेबिरा थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारी को देने के बावजूद उसके खिलाफा कार्रवाई नहीं की गई. जिससे लोगों में आक्रोश था.

Related Articles

Back to top button