
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शनिवार को सिमडेगा के बेसराजरा में मॉब लींचिंग घटना में मृतक संजू प्रधान के परिजनों से भेंट की. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेकर ढाढस बंधाया.
दास ने कहा कि पुलिस के सामने षड्यंत्र रचकर संजू की हत्या हुई. उनकी माँ और पत्नी की करुण चीत्कार भी पुलिस ने नहीं सुनी. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. इस ठगबंधन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.
इसे भी पढ़ें:Big News : UP ,पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान, 7 चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 10 मार्च को
भाजपा कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे
संजू प्रधान के परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की CBI जांच के लिए एक ज्ञापन सौंपा लेकिन हेमंत सरकार ने राज्य में CBI की सिफारिश की शक्तियों को आपने हाथ में में ले लिया है. फिर भी संजू को न्याय मिलने तक भाजपा कार्यकर्ता लड़ेंगे. कहा कि उनके समय हुई घटना पर झारखंड को ‘लींचिंग पैड’ और ‘मानवता के नाम पर धब्बा’ यह सरकार बताती थी.
हकीकत अभी दिख रही. राज्य को बदनाम करने वाले हेमंत और कांग्रेस के युवराज राहुल को इस घटना में कुछ भी गलत क्यों नहीं दिख रहा?.
इस सरकार में अब तक 10 से ज्यादा लींचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं. जिसमें 6 लोगों ने जान गंवाई और 13 से ज्यादा घायल हुए हैं. इस ठगबंधन सरकार ने दो साल में ही झारखंड का क्या हाल कर दिया है?
घटना वाले दिन मैंने सिमडेगा में पार्टी के हमारे पदाधिकारियों व मृतक की पत्नी से बात की थी. मैंने यहाँ आने का वादा किया था. इसलिए आज यहाँ आया.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रख रहा परिवहन विभाग, बसें अभी बैठने की पूरी क्षमता के साथ ही चलेगी
आर्थिक सहयोग भी दिया
श्री दास ने दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया. आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:बिहार में मिले 4526 कोरोना मरीज, पटना में 1956 की हुई पहचान




