JharkhandRamgarh

रामगढ़ : जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा

 

Ramgarh : केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह शुक्रवार को रजरप्पा पहुंची. यहां उन्होंने छिन्नमस्तिका मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, राजीव जायसवाल भी मौजूद थे.

उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर बकरे की बलि भी दी. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में जनजातीय लोगों का जनसंख्या अधिक है. फिर भी अभी तक जन जातीय आयोग का गठन नहीं हुआ है. ये बहुत ही दुर्भाग्य है. मौके पर उन्होंने इसे लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा.

मौके पर चितरपुर  बीडीओ उदय कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, रमेश वर्मा, बबली सिंह, सहित कई मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय की बहु निधु देवी दोबरा नहीं बन सकीं मुखिया

Related Articles

Back to top button