JamshedpurJharkhand

KTK बना विजेता, JSC सरदारगोड़ा उपविजेता

हेंदलजुड़ी पंचायत के राजबासा में जेबीसी फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Galudih : हेंदलजुड़ी पंचायत के राजबासा में जेबीसी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. इसमें जेएससी सरदारगोडा़ और केटीके बाबा आश्रम के बीच फाइनल खेला गया. जिसमें ट्राई बेकर के द्वारा केटीके बाबा आश्रम ने बाजी मारी. फाइनल खेलने से पहले अतिथियों सहित कमेटी के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया. फुटबॉल को किक मारकर फाइनल का शुभारंभ किया गया.
बता दें कि दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में कमेंटेटर की भूमिका उत्पल पात्र ने निभाई. श्रीराम सोरेन, जितेन हेम्ब्रम, दीपक हांसदा, गोमा मार्डी, मुनिराम हांसदा और दुर्लभ हांसदा ने रेफरी की भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में विजेता को पंद्रह हजार और उपविजेता को दस हजार रुपए नगद का पुरस्कार दिया गया.
ये थे उपस्थित:
खुदीराम महतो, जिप प्रतिनिधि दुर्गा मुर्मू, पूर्व मुखिया दुर्गा मुर्मू, सीमंतो सोरेन, वार्ड मेंबर सीधो राम मुर्मू, रंजीत मुर्मू, ग्राम प्रधान महेंद्र मुर्मू, मनोज महतो, अशोक महतो, मुखिया सुभाष सिंह, पपंस रायमनी सोरेन, उप मुखिया देवी लाल टुडू, वार्ड मेंबर शाकरा मुर्मू, अर्जुन सोरेन आदि.

इसे भी पढ़ें: 20वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता: विशाल गंझू को दो स्वर्ण

Related Articles

Back to top button