
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में आउटसोर्स पर काम करने वाली नर्सों को दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं. नर्सों का अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठे देखा गया. उनका कहना था कि जबतक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तबतक उनकी हड़ताल जारी रहेगी.
शिकायत पर सुनवाई नहीं
धरना पर बैठी नर्सों का कहना है कि उनकी शिकायत पर किसी तरह की सुनवाई नहीं होती है. धरना पर बैठने के पहले इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई थी. बावजूद पहल नहीं किए जाने के कारण उन्हें आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है. नर्सों का कहना है कि कोरोना काल में हम लोगों ओर से अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अस्पताल में मरीजों की सेवा की, लेकिन हम लोगों को आज तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली. वहीं वैसे लोगों को प्रोत्साहन राशि दी गयी, जो कभी अस्पताल आये ही नहीं. इसकी जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही जल्द ही प्रोत्साहन राशि देने की मांग नर्सों ने की है . उन लोगों ने बताया कि वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार अधीक्षक व स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि व ठेकेदार से मिला गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें-रांची : नक्सलियों ने चिपकाए पोस्टर, फरमान नहीं मानने पर गोली मारने की धमकी




