Giridih

गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Giridih: गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में मोर्चा की प्रर्देश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, जिला प्रभारी आरती कुजूर, रौशनी तिर्की, जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की बबीता जायसवाल, पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ भी शामिल हुए. जिला कार्य समिति के बैठक को लेकर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से प्रर्देश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय ने कहा कि अब पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है. और अगले 48 घंटे में उपचुनाव का परिणाम भी आना है. प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश और जिला नेत्तृव से मिले निर्देश के अनुसार महिला मोर्चा को ग्रांउड लेबल पर कार्य करना है. इसके लिए योजना बनाकर क्षेत्र में जाएं, लोगों से मिले. जरुरत पड़ने पर मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था करें.

प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस दौरान गिरिडीह महिला मोर्चा के सक्रिय गतिविधियों की भी जमकर तारीफ की. और कहा कि काफी काम किए जाने है. थकने और आराम करने से महिला मोर्चा का प्रदर्शन सही नहीं होगा. बगैर आराम और थके, अब लक्ष्य हासिल करने की जिद्द पर आना होगा. इधर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रौशनी तिर्की ने भी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि देश को संवारने के दिशा में मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ अब चारों तरफ हो रहा है. महिलाओं में पीएम मोदी की छवि किसी सुपरहीरो से कम नहीं. ऐसे में महिला मोर्चा को और तेजी से काम करने की जरुरत है. इस बीच बैठक को पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक शाहाबादी, प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ने भी संबोधित किया. जबकि बैठक का मंच संचालन सांसद प्रतिनिधी उषा कुमारी कर रही थी. तो बैठक में महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, विनय सिंह, विनय शर्मा, पुष्पा सिन्हा, संजू देवी, रुबी कुमारी समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा सत्रः 4 और 18 मार्च शनिवार के दिन भी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे

Related Articles

Back to top button