
Chaibasa : मंगलायन एफसी की टीम ने केएच बांदाबासा की टीम को 1-0 से हरा कर नवयुवक संघ कमारहातु द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. निर्धारित 30 मिनट के खेल में शुरुआत से दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करने के लिए सुंदर तालमेल के साथ तेज खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के कई मौके बनाये. पहले हाफ के 12वें मिनट में मंगलायन एफसी ने अपने तेज-तर्रार फारवर्ड बच्चा गोप के बेहतरीन गोल की बदौलत बांदाबासा की टीम पर बढ़त बुना ली, जो निर्यणायक सिद्ध हुई. इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. मंगलायन एफसी को चैंपियन बनने पर ईनामी राशि के रूप में तीस हजार रुपये मिले. उपविजेता केएच बांदाबासा की टीम को बीस हजार मिले. दीपक सरजोमगुटु की टीम तीसरे और फाइट ब्रदर्स चौथे स्थान पर रहे.

इसे भी पढ़ें – गैस पहुंचाने जा रहे टेंपो को ट्रक ने पीछे से धक्का मारा, चालक गंभीर
दूसरी ओर फोर्टी प्लस की फुटबॉल प्रतियोगिता में सोनासिंह बाबा हेंदेगुटु की टीम ने रोयल ग्रुप,कमारहातु की टीम को 1-0 से परास्त कर बढ़ती उम्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. चालीस से अधिक उम्र के अनुभवी खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में कई पूर्व फुटबॉलरों सोना चांपिया, सोनाराम देवगम, त्रिलोचन तामसोय और पाइकिराय देवगम ने अपने बेहतरीन खेल से खूब वाहवाही लूटी. इस दौरान हेंदेगुटु के अग्रसेन की नपी-तुली किक पर रॉयल ग्रुप के गोलकीपर सुरजा देवगम गच्चा खा गये और गेंद जाल में जा उलझी. इस तरह हेंदेगुटु की टीम ने 1-0 से निर्णायक बढ़त बना ली. सोना चांपिया, सोनाराम देवगम, त्रिलोचन तामसोय और पाइकिराय देवगम की चौकड़ी ने बराबरी का गोल करने के लिए रॉयल ग्रुप की ओर से ताबड़-तोड़ हमले किये, लेकिन सेना के पूर्व गोलकीपर सुनील बारी ने इन सारे हमलों को नाकाम कर दिया. अंत में हेंदेगुटु की टीम विजयी रही।

विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि कमला मेडिकल के डॉक्टर अनंत कुमार महतो और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अनिल महतो हाथों पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अग्रसेन और समसंगा पूर्ति को मुख्य अतिथि के सौजन्य से साइकिल प्रदान की गयी. फॉर्टी प्लस के त्रिलोचन तामसोय और सोना चांपिया को अच्छे खेल के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुखिया लादु देवगम,मुंडा बिरसा देवगम, पूर्व मुंडा दीनबंधु देवगम,रुपनारायण देवगम,रांधो देवगम,छोटू देवगम, राजेश देवगम, तुराम देवगम,जीतू बारी,सोमा देवगम,मंगल तियू,चाम्बरा देवगम,भीमसेन देवगम, रंगिया देवगम,सिंगराय देवगम, सालुका देवगम, साहू देवगम आदि समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – जब तक नये अस्पताल नहीं बनते, तब तक क्या मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा: HC




