Lead NewsNational

अब राशन दुकानों पर घंटों लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा, देश का पहला अनाज ATM शुरू

यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट

New Delhi : आपने राशन की दुकानों पर लगी लाइनें जरूर देखीं होंगी. अब इन दुकानों पर लाइन लगने से लोगों को छुटकारा मिलनेवाला है. सरकार ने इसके लिए नयी पहल शुरू की है. इसके तहत गुरुग्राम में देश का पहला ग्रेन एटीएम स्थापित किया गया है. इसके साथ ही राशन मिलने में हुई गड़बड़ी की शिकायत भी दूर हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें :धनबाद में ट्रैफिक डीएसपी ने नई तकनीक से सड़क के गड्ढे भरवाए

समय की बचत होगी, राशन सही माप में मिलेगा

हरियाणा सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए ग्रेन एटीएम स्थापित करने का फैसला लिया था. दरअसल ये फैसला पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिया गया है, जिसके चलते कई शहरों में ये एटीएम लगाए जाएंगे. वहीं इस बारे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ग्रेन एटीएम लगने से जनता के समय की बचत के साथ साथ उन्हें राशन सही माप में मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें :धर्म परिवर्तनः बिहार के गया में बड़ी संख्या में महादलितों ने कबूला ईसाई धर्म, जानें वजह

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रेन एटीएम को लगाने का सही मकसद ‘राइट क्वांटिटी टू राइट बेनिफिशरी’ है. इससे सरकारी डिपो पर अनाज कम होने का झंझट खत्म हो जाएगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इन अन्न आपूर्ति मशीनों को प्रदेशभर में सरकारी डिपो पर लगाने की योजना बनाई गई है.

इसे भी पढ़ें :Facebook यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा कमाई का मौका, जानें क्या करना होगा?

क्या है ग्रेन एटीएम मशीन का काम ?

ग्रेन एटीएम एक स्वचालित यानी अपने आप चलने वाली मशीन है, जो कि बैंक एटीएम की तर्ज पर काम करती है. यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत स्थापित की जाने वाली इस मशीन को ऑटोमेटिड, मल्टी कमोडिटी, ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन कहा गया है. वहीं अधिकारी अंकित सूद ने बताया कि इस मशीन से अनाज में गड़बड़ी ना के बराबर होती है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Politics: अपनी ही सरकार में ‘हक’ मांग रही हैं कांग्रेस की महिला विधायक

कैसे निकेगा मशीन से अनाज

इस ग्रेन मशीन में टच स्क्रीन के साथ एक बायोमेट्रिक सिस्टम भी लगाया गया है. इस मशीन से अनाज निकालने के लिए लाभार्थी को आधार, राशन कार्ड का नंबर डालना होगा. वहीं मशीन के जरिए तीन तरह का अनाज का निकाला जाएगा, जिसमें गेहूं, चावल और बाजरा शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button