
Satya Prakash Prasad
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत छात्रसंघ चुनाव चांसलर पोर्टल द्वारा चल रहे नामांकन प्रक्रिया के कारण इस वर्ष स्थगित हो सकता है. ज्ञात हो कि रांची विश्वविद्यालय में इस साल चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया की जा रही है. इस नामांकन प्रक्रिया के कारण कई तकनीकी पेंच आ गई है. जिसके कारण छात्रों के नामांकन प्रक्रिया में देरी हो रही है. रांची विश्वविद्यालय के अधिकारियों की माने तो दुर्गा पूजा तक नामांकन प्रक्रिया चल सकता है, इसके कारण छात्रों का पूरा डेटा संग्रह करने में सितंबर से अक्टूबर माह तक का समय लग सकता है. वहीं सत्र को जारी रखने की कोशिश पर भी बल दिया जा रहा है ताकि छात्रों का सत्र बिलंब ना हो. ऐसे में छात्रसंघ चुनाव करना विश्वविद्यालय के लिए आसान नहीं होगा. सितंबर माह के बाद विश्वविद्यालय की कई सारी सरकारी छूट्टी के कारण विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव इस साल टल सकता है.
इसे भी पढ़ें- NCTE ने नियमों में किया बदलाव, अब बीएड पास भी बनेंगे प्राइमरी शिक्षक
2016 में हुआ था आरयू छात्रसंघ चुनाव
रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत छात्रसंघ चुनाव 2016 में हुआ था, इसके दो साल बीतने बाद भी आरयू छात्रसंघ विश्वविद्यालय द्वारा नहीं करवाया गया है. ज्ञात हो की छात्र संगठनों के उग्र आंदोलन के बाद लंबे समय के बाद 2016 में छात्रसंघ चुनाव हुआ था.
इसे भी पढ़ें- आरयू ने फिर बढ़ायी चांसलर पोर्टल पर आवेदन की तारीख, अब सत्र शुरू होने में हो रही देरी
छात्रों का समय पर सत्र चले, यही विवि की प्राथमिकता : डीएसडब्ल्यू
रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यू) प्रो पीके वमा ने बताया कि चांसलर पोर्टल से नामांकन प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हो रहा है, छात्रों का नामांकन कर उनका सत्र को सुचारू से चलाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है. छात्रों का सत्र सुचारू से चलने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव करने की स्थिति में विश्वविद्यालय आ सकता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




