Education & CareerJharkhandRanchi

NCTE ने नियमों में किया बदलाव, अब बीएड पास भी बनेंगे प्राइमरी शिक्षक

Ranchi : राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण परिषद (एनसीटीई) ने बीएड पास अभ्यार्थियों को राहत दिया है. एनसीटीई ने नियमों में बदलाव किए हैं. इसके तहत अब बीएड पास अभ्यर्थी भी प्राइमरी शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं. हांलाकि इसके लिए एनसीटीई ने बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए शर्त रखी है. शर्त यह है कि लोगों को बीएड करने के बाद दो वर्ष की अवधि के अंदर छह महीने का पढ़ाने का एक्सपीरियेंस यानि की ब्रीज कोर्स करना जरूरी होगा. वहीं प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए छह महीने का एक्सपीरियेंस अनिवार्य होगा. इसके साथ ही प्राइमरी शिक्षक की भर्ती में 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक, बीएड की डिग्री को अर्हता कर दी गयी है. वहीं ब्रीज कोर्स के तहत छह महीने का डिप्लोमा कोर्स किसी स्कूल में पढ़ाने के बाद लेना होगा. ये डिप्लोमा कोर्स वैसे स्कूल या संस्था से लेना होगा जिसको एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हो.

इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकारः 19 जुलाई- ना शेट्टी जी आये सदर अस्पताल चलाने, ना हर अनुमंडल में बना पॉलिटेक्निक कॉलेज

स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए एनसीटीई ने लिया फैसला

देश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगभग दस लाख प्राइमरी शिक्षकों की आवश्यकता है. इसकी मांग को देखते हुए एनसीटीई ने प्राइमरी शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में बदलाव किया है. ज्ञात हो कि प्राइमरी शिक्षक नियुक्ति में बहुत सारे पद खाली रहने के बाद एनसीटीई ने बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए राहत दी है. ताकि सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को पर्याप्त संख्या में शिक्षक मिल सके. एनसीटीई के इस बदलाव के बाद झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में प्राइमरी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों की भरने की कवायद की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- विधानसभा :  सीपी सिंह ने सुखदेव भगत को छोड़कर, हेमंत, प्रदीप सहित विपक्ष के सभी को देशद्रोही बताया

इसे भी पढ़ें- विस मॉनसून सत्र : राज्य अनुसूचित जाति आयोग विधेयक समेत चार विधेयक पास

इसे भी पढ़ें- टीडीएस घोटाला किया, उधार के पैसे से टीडीएस जमा किये और कंपनियों से पैसे भी नहीं वसूले

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button