Uncategorized

जामताड़ा में साइबर थाना खुलने से साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश : डीआइजी

NEWSWING

Jamtara, 10 December : रविवार को पूराना कोर्ट परिसर में बने साइबर थाना का उद्घाटन संथाल परगना के डीआईजी अखिलेश कुमार झा ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जामताड़ा में साइबर थाना खुलने से साइबर अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगेगा. साइबर थाना खुल जाने से साइबर अपराधियों के हौसले जरूर पस्त होंगे. डीआइजी ने कहा कि एक साल से पुलिस साइबर अपराध में बेहतर काम कर रही है. वहीं पिछले तीन-चार महीने में पुलिस को साइबर मामले में काफी सफलता मिली है. जिसके लिए एसपी डॉ जया रॉय और साइबर डीएसपी सुमित कुमार बधाई के पात्र हैं. कहा कि पिछले तीन से चार माह में पुलिस ने साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ–साथ उनसे सामान की भी बरामदगी भी किया है. नगदी सहित अन्य सामान की भी बरामदगी की गयी है. साइबर अपराधियों के खातों को भी फ्रीज करने का काम किया जा रहा है.

साइबर अपराधियों की जप्त होगी संपत्ति

डीआइजी ने कहा कि हम लोग साइबर अपराधियों की संपत्ति को भी जप्त करने का काम करेंगे. हालांकि संपत्ति जप्त करने की कानूनी प्रक्रिया लंबी और जटील है, फिर भी उनकी संपत्ति जप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि किसी भी हाल में साइबर अपराधियों को बक्सा नहीं जायेगा. जामताड़ा के उपर लगा साइबर क्राइम के इस कलंक को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.

ये थे मौजूद

मौके पर एसपी डॉ जया रॉय, डीएसपी पूज्य प्रकाश, साइबर डीएसपी सुमित कुमार, नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button