Education & CareerJharkhandRanchiUncategorized

आरयू ने फिर बढ़ायी चांसलर पोर्टल पर आवेदन की तारीख, अब सत्र शुरू होने में हो रही देरी

Ranchi : चांसलर पोर्टल पर छात्रों की समस्यायें थमने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन छात्रों को हो रही समस्याओं को देखते हुये चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तारीख दो बढा़या जा चुका है. अब इसे लेकर रांची विश्वविद्यालय ने बुधवार को नोटिस जारी किया. नोटिस में एक बार फिर से आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 23 जुलाई कर दिया गया है. वहीं नामांकन की पहली सूची 30 जुलाई को रांची विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल पर प्रकाशित किया जायेगा. साथ ही नोटिस के मुताबिक दूसरी नामांकन सूची 18 अगस्त जारी की जायेगी. छात्रों के नामांकन की अंतिम प्रक्रिया 24 अगस्त तक पूरी कर ली जायेगी. इसके अलावा यूजी और पीजी की कक्षाएं 27 अगस्त से शुरू होने की बात कही गयी है. रांची विश्वविद्यालय के अलावे अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी चांसलर पोर्टल पर तिथि बढ़ायी गयी है.

इसे भी पढ़ें- सरकार बदली और करोड़ों की योजनाएं हो गयीं बर्बाद

कई विश्वविद्यालय के सत्र होंगे विलंब

वहीं चांसलर पोर्टल पर छात्रों के नामांकन की पक्रिया के दौरान हो रही परेशानी का प्रतिकूल असर उनके सत्र पर पड़ने की बात कही जा रही है. चूंकि नामांकन प्रक्रिया में देरी की वजह से सत्र के शुरू होने में भी देर हो गयी है. रांची विश्वविद्यालय के कई कोर्स ऐसे हैं , जिनका सत्र पहले से ही छह महीने देर से चल रहा है. लेकिन अब चांसलर पोर्टल में नामांकन प्रक्रिया में देरी होने से नये सत्र की शुरूआत में भी देर हो सकती है.

वहीं इस बारे में रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की मानें तो समय पर नामांकन प्रक्रिया नहीं होने से छात्रों का सत्र देरी से आरंभ होगा. जबकि इस बारे में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्यू डॉ पीके वर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय पूरी मेहनत कर रहा है. लेकिन चांसलर पोर्टल होने के कारण एक-एक छात्र के सत्यापन में समस्यायें आ रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की यही रफ्तार रही तो छात्रों के सत्र पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button