
Mumbai: शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ शुक्रवार को रीलीज हुई. फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ लोगों ने फिल्म की काफी तारीफ की. वही शाहरुख और दूसरे स्टार के एक्टिंग की काफी प्रशंसा हो रही है. किंग खान के प्रशंसकों में नोबेल प्राइज से सम्मानित मलाला युसुफजई का नाम शामिल हो गया है.
मलाला को पंसद आयी ‘जीरो’
मलाला ने सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म ‘जीरो’ की तारीफ की है. मलाला ने यह फिल्म शुक्रवार को देखी. फिल्म क्रिटिक फरिदून सहरियार ने मलाला का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मलाला जीरो की तारीफ करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म बेहद पसंद आयी. मलाला ने लिखा, ‘‘हैलो शाहरूख, आपकी फिल्म देखना अच्छा लगता है. यह बेहद मनोरंजक फिल्म थी और मेरे पूरे परिवार को बेहद पसंद आयी.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और ट्विटर पर आपके साथ बातचीत अच्छी रही.
Nobel prize winner @Malala has watched #Zero and loved it. She’d like to meet @iamsrk , considers him to be an inspirational figure. pic.twitter.com/b7XBUy4GwL
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) December 22, 2018
बता दें कि इस फिल्म में शाहरूख ने एक बौने कद वाले बउआ सिंह का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है. वही अनुष्का शर्मा ने नासा की एक वैज्ञानिक का रोल किया है. फिल्म को पहले दिन काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था. जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ 14 लाख रुपये की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. फिल्म को डायरेक्ट आनंद एल राय ने किया है. करीब 6 साल बाद शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ तीनों एक साथ किसी मूवी में नजर आए हैं. इससे पहले तीनों ने “जब तक है जान” में एक साथ काम किया था.




