Lead NewsNationalTOP SLIDERUttar-Pradesh

BIG NEWS : प्रियंका से मिलने जा रहे छत्तीसगढ़ के CM बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका, फर्श पर बैठ कर बोले, बिना मिले नहीं जाऊंगा

यह संभवत: पहला मौका है, जब किसी CM को हवाईअड्डे से बाहर निकलने की इजाजत

Lucknow : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को लखनऊ हवाईअड्डे पर रोक दिया. यह संभवत: पहला मौका है, जब किसी मुख्यमंत्री को हवाईअड्डे से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी तथा पी.एल. पुनिया, जो उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर गए थे, उनको भी एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया गया . जानकारी हो कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक भी हैं. ये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए सीतापुर जाने वाले थे, जो सोमवार से नजरबंद थीं और आज जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें :औषधीय पौधों के प्रमाणीकरण पर कार्यशाला, उन्नत कृषि पद्धतियों पर भी हुई चर्चा

क्या कहा भूपेश ने

भूपेश ने कहा कि मैं यहां अपने नेता से मिलने आया हूं, लेकिन ये लोग मुझे एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दे रहे हैं. मैं यहां बैठा हूं अपने नेता से मिले बिना वापस नहीं जाऊंगा. मैं लखीमपुर नहीं बल्कि सीतापुर जा रहा हूं.

 

Related Articles

Back to top button