
Ranchi: मधुपुर उपचुनाव में देवघर डीसी पर झामुमो के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्द करायी है. शिकायत में कहा गया है कि डीसी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कैंडिडेट हफीजुल हसन के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं.
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास लिखित शिकायत दर्ज करायी. इसमें कहा कि 17 अप्रैल को चुनाव होने हैं. 13 अप्रैल को डीसी ने एक टंकित पर्ची छपवायी.
इसके जरिये बताया है कि किन किन स्थानों पर वे कितने बजे भ्रमण करेंगे. इस तरह की पर्ची छपवाकर क्षेत्र भ्र्मण करना आपत्तिजनक है.
साथ ही वे जगह जगह जाकर झामुमो कैंडिडेट की जीत के लिये मेहनत कर रहे हैं. सरकार की उपलब्धियों औऱ कैंडिडेट के गुण बता रहे हैं जो सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है. ऐसे में डीसी को हटाया जाये.
इसे भी पढ़ें –होम कलेक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर पर ‘नो रिस्पांस’
बाबा मंदिर में इरफान की पूजा गंभीर मसला
भाजपा के मुताबिक, बुधवार को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने देवघर बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भ गृह में जाकर पूजा अर्चना की. वहां अमर्यादित, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे शब्दों का प्रयोग किया.
दूसरे धर्म के व्यक्ति को वहां पूजा करने की अनुमति देवघर डीसी और एसपी ने दी. मंदिर में हिन्दू धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म के व्यक्ति के जाने एवं पूजा पाठ पर पूरी तरह रोक है. ऐसे में विधायक के इस आचरण से समूचे विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहौल है.
कभी भी भारी दंगा हो सकता है. ऐसे में चुनाव आय़ोग डीसी औऱ एसपी को चुनाव कार्य से मुक्त करे. इरफान अंसारी के खिलाफ लीगल एक्शन लें.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand के कोरोना संक्रमितों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी
सांसद निशिकांत दुबे भी लगा चुके हैं आरोप
गौरतलब है कि सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सीएम जिला प्रशासन के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं.
रात के अंधेरे में डीसी, एसपी के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से बैठक कर षड्यंत्र किया जा रहा है. चुनाव आयोग तुरंत ऐसे मामलों पर संज्ञान ले.
इसे भी पढ़ें –कोरोना से चार दिन में 48 की मौत, RIMS ट्रॉमा सेंटर के मॉर्च्यूरी में पड़े हैं दर्जन भर शव




