HazaribaghJharkhandNEWS

तिसरी से लापता भाइयों का नहीं मिला सुराग, पीर बाबा दिल्ली से गिरफ्तार

GIRIDIH: तिसरी पदनाटांड़ गांव से लापता सगे भाइयों अंशु और चंदन बरनवाल का कई दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. उनकी तलाश में झारखंड-बिहार सीमा के कई थाना की पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक: हजारीबाग में करंट लगने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत, हत्या की आशंका

दोनों भाइयों के लापता में होने तिसरी के जिस प्रभकार मंडल उर्फ पीर बाबा के हाथ होने का मामला सामने आया था उसे तिसरी थाना पुलिस दिल्ली से पकड़ कर गिरिडीह ले आई है. दोनो भाइयों के लापता होने के बाद पीर बाबा भी रहस्मय तरीके से गायब हो गया था.

 

इसी बीच पुलिस को पीर बाबा के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी इसके बाद तिसरी थाना पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार ले आई, लेकिन दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं मिला. वहीं चंदन और अंशु के लापता होने में खुद की भूमिका होने से पीर बाबा ने इनकार किया है.

 

तिसरी थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद की माने तो पीर बाबा ने दो शादी किया है. जबकि दूसरी शादी पीर बाबा ने जमुई में किया. दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद पीर बाबा की पहली पत्नी ने धनबाद के एक थाने में पीर बाबा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. इसके बाद ही पीर बाबा बचने के लिए दिल्ली भाग गया था.

 

तिसरी थाना प्रभारी का ये भी कहना है पीर बाबा उर्फ प्रभकार मंडल का लापता चंदन बरनवाल से काफी अधिक मेलजोल था. अक्सर दोनों में बातें भी हुआ करती थी. इतना ही नही कई बार चंदन बरनवाल अपनी घर की महिलाओं को उसके पास झाड़फूंक के लिए भी ले जाया करता था. लिहाजा, दोनो भाइयों के लापता होने के बाद ग्रामीणों का शक पीर बाबा पर गया.

 

Related Articles

Back to top button