
Jamshedpur : अभाविप के झारखंड प्रदेश सह मंत्री बापन घोष ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कोल्हान विवि के उप कुलपति डॉ गंगाधर पांडा को 11सूत्री मांगपत्र सौंपा है. सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान भी करने की मांग अभाविप की ओर से की गई है.
ये हैं मांगें
कोल्हान विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में प्रति 6 महिने में कैरियर काउंसेलिंग और कैंपस सेलेक्शन की व्यवस्था करने, कोल्हान विश्वविद्यालय में सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मुलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, लाईट, शौचालय आदि की व्यवस्था करने, वोकेश्नल डिपार्टमेंट को अपग्रेड करने, कंप्यूटर लैब की व्यवस्था करने, वोकेश्नल डिपार्टमेंट के लिए अन्ततः एक लिपिक, एक सफाईकर्मी, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करने, रेनिंग, जॉब और इंटर्नशीप के लिए बड़े कम्पनियों से एमओयू करने, कॉलेज कैंपस को पूर्ण रूप से वाई-फाई युक्त करने, ई-क्लासेज की व्यवस्था करने, वोकेश्नल कोर्स एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी (आइटी) की पाठ्यक्रमानुसार पुस्तकें महाविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध कराने, पुस्तकालय को अपग्रेड करने, कोल्हान विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सुविधा निः शुल्क देने, कोल्हान प्रमण्डल में कुडमाली, बांगला, उडिया, मुण्डारी, हो आदि भाषायी छात्र/छात्राओं की संख्या अधिक है. इस सभी भाषाओं के संरक्षण के लिए आग्रह है कि विश्वविद्यालय द्वारा इन सभी विषयों पढाई सुचारू रूप से करवाने की व्यवस्था करने की मांगें शामिल हैं.
आंदोलन की दी चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के झारखंड प्रदेश के सह मंत्री बापन घोष ने कहा यदि जल्द इन सभी समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो हसभी छात्र मिलकर महाविद्यालय परिसर में आंदोलन के लिये वाध्य होंगे. कॉलेज में लाखों रुपए देकर छात्र पढाई करते हैं लेकिन उन्हें कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर प्रदेश सह मंत्री बापन घोष, जिला संयोजक सागर ओझा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विशाल वर्मा, मुकेश कुमार, अनिप अनुरंजन आदि कायकर्ता मौजूद थे. उपस्थित थे.




