Jamshedpur

 मुस्कान ने कोरोनाकाल में काउंसिलिंग कर 44 लोगों की बचाई है जान

Jamshedpur : शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था  मुस्कान  की ओर से  गुरुवार को विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर परिचर्चा का आयोजन टेल्को बिरसानगर के द न्यू  एरा होटल में किया गया. बतौर मुख्य वक्ता संस्था के अध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि शुरुआती दौर से अभी तक जहां लॉकडाउन में लोग घरों पर रहने की बाध्यता थी वहीं संस्था मुस्कान के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य पदार्थ का वितरण सामग्री के साथ काउंसिलिंग कर लोगों में कोरोना से बचने के लिए जागरूकता फैलाती रही. मुस्कान अपने स्थापना काल 2013 वर्ष से अब तक करीब 44 से ज्यादा लोगों की जानें बचाई है. कार्यशाला औरकाउंसिलिंग के माध्यम से छात्र-छात्रों और अभिभावकों समेत अन्य को तनाव से मुक्ति दिलाने का काम किया. महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन में बढ़ रहे खुदकुशी की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए  24 घंटे निः शुल्क हेल्पलाइन नम्बर  8092867918 जारी कर लोगों को रात के 2 बजे भी काउंसिलिंग कर तनाव मुक्त कराया गया. कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजेश राय ने दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से  संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार सिंह,  आदित्य नाथ झा, अनिल कुमार गिरी, कौशलेश तिवारी आदि मौजूद थे.

 

Related Articles

Back to top button