
Patna : भोजपुरी में अश्लील गानों की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. गायक नीलकमल सिंह के गाए एक अश्लील गाने को लेकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह पटना में सदर एएसपी संदीप सिंह से मिलीं. इस दौरान एएसपी से उन्होंने नीलकमल सिंह पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी को लेकर बातचीत की. इस दौरान जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया.
इंटरनेट पर वायरल हुआ गाना
बताया जा रहा कि कुछ दिनों पहले पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लेकर गाया हुआ एक अश्लील गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था. अक्षरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग थाने में जाकर नीलकमल सिंह के खिलाफ केस किया था.
इसे भी पढ़ें :Delhi Unlock- 3 : सोमवार से पूरी तरह से खुलेंगे बाजार, रेस्टोंरेंट 50% क्षमता से खुलेंगे
वॉइस रिकॉर्डिंग की कराई जा रही जांच
अब उस ऑडियो ट्रैक की जांच की जा रही है कि जो गाना वायरल है क्या उसे नीलकमल सिंह ने ही गाया है या नहीं. वॉइस रिकार्डिंग की जांच करवाई जा रही है. बता दें कि गाने का वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था. उसमें सिर्फ आवाज है. इस मामले में अभिनेत्री अक्षरा सिंह से दोबारा मामले की जानकारी ली गई है.
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni ने अपने घोड़े के साथ लगायी शानदार रेस, देखिये वायरल हुआ VIDEO
गायक नीलकमल सिंह पर दर्ज कराया था मुकदमा
गौरतलब है कि पटना की रहने वाली अक्षरा सिंह की शिकायत पर कंकड़बाग थाना पुलिस ने भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. नीलकमल ने गाने में अश्लील टिप्पणी की थी. इसे अक्षरा ने गंभीरता से लिया. इसके बाद उन्होंने नीलकमल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़ें :अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस संग अंतरिक्ष यात्रा के लिए सीट नीलाम, जाने कितने रुपये मिले




