JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रही ठिठुरन, 48 घंटे में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Jamshedpur : दीवाली के करीब आते ही जमशेदपुर में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान में तेजी से गिरावट के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया है. शुक्रवार को शहरवासियों ने ठिठुरन का एहसास किया. जानकर हैरानी होगी कि पिछले महज 48 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है.
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, पर न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जबकि गत बुधवार शहर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था.
मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक जमशेदपुर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. पर तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: 48 घंटे में शहर में कोरोना के 12 नए मरीज आए सामने

Related Articles

Back to top button