
Patna : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद जहां सुशांत के परिवार को राहत मिली है. वहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, कोर्ट का फैसला आते ही साफ हो गया है कि बिहार सरकार की पूरी प्रक्रिया सही थी.
इससे आगे नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारी सरकार की ओर से किया गया काम कानूनसंगत था. जिससे अब भरोसा है कि CBI ही मामले की सही तरीके से जांच करेगी और न्याय मिलेगा. कहा कि न्याय की उम्मीद सिर्फ परिवार और बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को है.
इसे भी पढ़ें –जानें राज्य के वो चर्चित केस- जिसमें शामिल आरोपियों को CID ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
130 करोड़ लोगों की भावनाओं की जीत हुई – DGP
वहीं सीएम नीतीश कुमार से पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्व पांडेय ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की है. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि ये 130 करोड़ लोगों की भावनाओं की जीत है और ये अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है.
#WATCH “Bihar ke mukhyamantri pe comment karne ki aukaat Rhea Chakraborty ki nahi hai,” says Bihar DGP when asked about the actor’s comments on CM Nitish Kumar. #SushantSinghRajput pic.twitter.com/qDPKkHINhE
— ANI (@ANI) August 19, 2020
साथ ही बिहार के डीजीपी ने कहा कि अब सच सबके सामने आ जायेगा. उन्होंने कहा कि हमपर आरोप लगाये जा रहे थे कि हमने केस क्यों किया और हमें सही तरीके से जांच करने नहीं दिया जा रहा था. कहा कि हमने पटना से IPS ऑफिसर को जांच के लिए भेजा तो उन्हें कैदी की तरह क्वारेंटाइन कर दिया गया.जिससे लगा कि कोई इस केस में कोई ना कोई गड़बड़ जरूर है. लेकिन अब कोर्ट के देश के बाद सही जांच होगी और न्याय मिलेगा.
इसे भी पढ़ें –गिरिडीह और जसीडीह में तीन रुपये तक सस्ती हो सकती है बिजली, डीवीसी पर डिपेंड भी नहीं होना होगा





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I like the valuable information you provide in your articles.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.