
Patna: सोमवार 13 अगस्त को बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर का निधन हो गया है. सुबह पटना के कंकड़बाग वाले अपने घर में कृष्णनंदन कुमार सिन्हा ने अंतिम सांसे ली. नीतीश की पत्नी मंजू सिन्हा का पहले ही 2007 में हो चुका है निधन. वह पटना में अध्यापिका थीं.
इसे भी पढ़ेंः बिहार के शेल्टर होम एक सिंडिकेट से चलते हैं, ब्रजेश ठाकुर उसका एक मोहरा है
शव यात्रा में शामिल हुए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार अपने ससुर की शव यात्रा में भी शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इनके ससुर का निधन पटना में हुआ है. पटना के कंकड़बाग में उनका आवास है. घटना की सूचना मिलते ही सीएम पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी पहुंचे. आवास पर पहुंचकर उन्होंने कृष्णनंदन कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किया.
इसे भी पढ़ेंः प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बनेगा पतन का कारण : डीआइजी
बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सारण स्थित मढ़ौरा जाना था, जिसे ससुर के निधन के कारण रद्द कर दिया.
कृष्णनंदन सिन्हा का अंतिम संस्कार बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया. उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी. मंजू सिन्हा जो कृष्णनंदन सिन्हा की पुत्री है. उनका विवाह नीतीश कुमार के साथ 22 फरवरी 1973 को हुआ था. मुख्यमंत्री के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा हरनौत स्थित हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक थे. राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मंत्री श्रवण कुमार समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री के ससुर के निधन पर शोक जताया है.
इसे भी पढ़ेंः बालिका गृह कांड : 11 घंटे पूछताछ के बाद CBI ने ब्रजेश ठाकुर के बेटे को हिरासत में लिया
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





