JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में NH Project का 3 अप्रैल को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ranchi: राज्य में कई एनएच प्रोजेक्ट पर काम जारी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने झारखंड के विभिन्न प्रोजेक्टों को और गति देने के लिये योजना बनायी है. इसके तहत अगले कुछ महीनों में 3395 करोड़ से भी अधिक रुपये व्यय किये जायेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी सूचित किया है. मुंडा को लिखे पत्र में जानकारी देते हुए कहा गया है कि 3 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये एनएच प्रोजेक्टस की आधारशिला रखी जायेगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी शामिल होने का आग्रह किया गया है.

इसे भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, ट्वीट पर दी जानकारी

चौड़ीकरण और फोर लेन पर होंगे काम

3 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रमों के जरिये एनएच प्रोजेक्ट्स से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर कार्य किये जायेंगे. इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और फोर लेन से जुड़े कार्य शामिल हैं. इसके लिये कुल 277.19 किमी सड़कों पर 2536.05 करोड़ व्यय किया जायेगा. इसमें महत्वपूर्ण रूप से महुलिया-बहरागोड़ा (झारखंड-बंगाल बॉर्डर, 71.61 किमी, 815 करोड़ रुपये) का काम है.

इसी तरह बरही से हजारीबाग के बीच 41.28 किमी की सड़क के लिये 700.68 करोड़ खर्च किये जायेंगे. रांची पिस्का मोड़ से बिजुपाड़ा के बीच 34 किमी में 4 लेन का काम होगा जिस पर 352.73 करोड़ खर्च होने हैं.

इन सब प्रोजेक्ट के लिये भी होगा ई-फाउंडेशन

सड़क परिवहन मंत्रालय एनएच संबंधी कई अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ायेगा. इसके तहत कई ब्रिज (आरसीसी, एचएल, आरओबी) के अलावे सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम करेगा.

इस कैटेगरी के लिये कुल 16 कार्य निर्धारित है. इसके तहत 293 किमी से भी अधिक सड़कों के लिये काम होगा. इस पर 859.33 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: होमगार्ड के जवानों ने किया कार्य बहिष्कार,सरकार का नहीं है ध्यान

Related Articles

Back to top button