
New Delhi: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने इस बारे में शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटिन कर लिया है. संक्रमित पाये जाने के बाद वे इस महामारी से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं. उन्होंने पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
हल्के लक्षण पाये गये हैं
सचिन ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं लगातार जांच कराता आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठाए. हालांकि, कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: लातेहार सदर अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, अस्पताल प्रबंधन को भनक तक नहीं




