
Deoghar: गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे चौथी बार नामांकन करने के लिए परिजनों व समर्थकों के साथ देवघर से शुक्रवार को ट्रेन से गोड्डा के लिए रवाना हुए. जहां निशिकांत दुबे आज अपना नोमिनेशन किया. झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा सीट का अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा. जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का काम 7 मई से शुरू हो गया है. लेकिन आज बड़े उम्मीदवार के रूप में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने नामांकन दाखिल किया. निशिकांत दुबे देवघर स्टेशन से ट्रेन के जरिए गोड्डा के लिए रवाना हुए. ट्रेन के जरिए अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोड्डा पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे. ट्रेन से निशिकांत दुबे के साथ उनकी धर्मपत्नी अन्नुकांत दुबे, पुत्र कनिष्कांत दुबे, माहिकांत दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता व समर्थक रवाना हुए.गोड्डा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे. इसमें प्रत्याशी निशिकांत दुबे के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. बता दें कि आज अक्षय तृतीया है और आज के शुभ मुहूर्त को देखते हुए संताल की सियासत के तमाम कद्दावर नेता आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैं. गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे, दुमका से सीता सोरेन और राजमहल से ताला मरांडी अपना पर्चा दाखिल करेंगे. अंतिम दौर के इस नामांकन को लेकर पूरे संताल परगना मे जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में निशिकांत दुबे ने यह घोषणा की थी कि अगली बार अगर पार्टी ने टिकट दिया तो नामांकन करने 2024 में गोड्डा ट्रेन से जायेंगे. चौथी बार नामांकन करने के लिए जाने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दूबे ने जिस प्रकार वर्ष 2009 में गोड्डा संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपार समर्थन व स्नेह देने का काम किया है उसी प्रकार लगातार चौथी बार भी जनता का पूरा सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी बात है.




