
Ranchi : भारतीय एथलेटिक संघ,नई दिल्ली द्वारा 07-08 जनवरी को चंडीगढ़ में हुए ए.जी.एम में झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक को ए.एफ़.आई फाइनेंस कमिटी एवम मैराथन कमिटी के चेयरमैन बनाया गया है. झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिव कुमार पांडेय को पूर्वी क्षेत्र जोनल कमिटी का कंपटीशन डायरेक्टर एवं जे.ए.ए अध्यक्ष सी.डी सिंह को पूर्वी क्षेत्र एरिया कमिटी का कन्वेनर बनाया गया है. इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष आशीष झा के अलावा आलोक मिश्रा, किरण रानी नायक, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, संजय त्रिपाठी, अजय नायक, बिनोद सिंह, योगेश प्रसाद, आशु भाटिया, रविन्द्र मुर्मू, अजीत कुमार साहू, दशरथ महतो, रणवीर सिंह, शैलेश कुमार, मनोज मिश्रा, प्रभात रंजन, वरुण कुमार, मनोज कॉन्बेगी, आनंद मेंजज, सरोज यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार सहित राज्य के खेल प्रेमियों ने भी बधाई दी है.



