
Gaya : बिहार में अपराधी बेखौफ है. इसी का परिणाम है कि अपराधियों ने बेहद नृशंस तरीके से एक बच्चे की हत्या की है. नवादा के अपहृत बच्चे का शव गया जिले के नीमच बथानी थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी के पास से बरामद हुआ है . हत्या से पहले अपराधियों ने बच्ची की दोनों आंखें फोड़ दी गयी हैं.
इसे भी पढ़ें : सरजामदा में 40 पेटी विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल
क्या है घटनाक्रम
मृतक बच्चा आईटीआई के समीप मोहल्ले के रहने वाले पेशे से ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार का पुत्र था. 8 जनवरी को घर के पास साइकिल चला रहा अंशु गायब हो गया था. खोजबीन के क्रम में उसकी साइकिल सड़क किनारे मिली थी. तब उसके दादा देवशरण यादव ने नगर थाना में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जमीन की खरीद-बिक्री में विवाद को लेकर अपहरण का आरोप लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 23-24 को, बैठक कर बनायी आंदोलन की रणनीति
तीन नामजद लोगों को पीआर बांड पर छोड़ा
इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बच्चे के स्वजनों ने 9 जनवरी को सड़क जाम किया था. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि कोई सुराग नहीं मिलने पर तीनों को पीआर बांड पर मुक्त कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें : पुटपाथी दुकानदारों की सुधि नहीं ले रहा एमएनएसी, भाजपा नेता ने मुहैया करवाये बांस




