
Jamshedpur : शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है. इस बीच विभागीय टीम ने परसूडीह के सरजामदा में बीती रात छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध विदेशी शराब भंडारण का उद्भेदन किया गया. साथ ही शराब का अवैध कारोबार करनेवाले विशाल कुमार सिंह को आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके शराब अड्डे से 750 एमएल की 40 पेटी किंग्सगोल्ड व्हिस्की (फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली) बरामद किया गया. आबकारी पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त एके मिश्रा के निर्देश पर यह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. उनके मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. ताकि शराब के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसते हुए इस कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- रिम्स में कोरोना से 22 साल की महिला की मौत, 20 दिनों में 68 मौत दर्ज




