
Jamshedpur : केंद्र सरकार पर मजदूर के विरोध में कानून बनाने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के लोग 23 और 24 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे. इसको सफल बनाने को लेकर मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने मंगलवार को अपने बिष्टूपुर आवास पर एक बैठक की. बैठक में आंदोलन के लिये रणनीति बनायी गयी.
मजदूरों से एक मंच पर आने की अपील
बैठक में राकेश्वर पांडेय ने सभी मजदूरों को एक मंच पर आकर आंदोलन करने की अपील की. अगर मजदूर एकजूट नहीं होते हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो सकेगा. एक साथ मिलकर आंदोलन करने से केंद्र सरकार पर भी दबाव पड़ेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 और 24 जनवरी को मजदूर अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरेंगे. अगर सरकार की ओर से मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो आगे चलकर और जोरदार आंदोलन किया जायेगा. बैठक में एटक के जिला अध्यक्ष बीएन सिंह, प्रमंडल के उप महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर, सीटू से केके त्रिपाठी, विश्वजीत डे, इंटक से महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- होटल केनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत




