Jamshedpur

पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं कर रही है सरकार, 70 हजार पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन भी लगाया काला बिल्ला

Jamshedpur : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने  पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर राज्य भर में दो दिवसीय बिल्ला लगाकर कार्य करने का आह्वान किया है. इसे लेकर पूरे झारखंड में 70 हजार पुलिसकर्मी और विभाग के कर्मचारी अब बहुत हुआ इंतजार, वादा पूरा करो सरकार, पुरानी पेंशन लागू होगी के नारे के साथ काला बिल्ला लगाकर 16 दिसंबर को दूसरे दिन भी विरोध दर्ज कराया. इस दौरान नई पेंशन योजना के खिलाफ जोरदार विरोध किया गया.

2004 से  लागू से नयी पेंशन स्कीम

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला सचिव छोटे लाल महतो ने आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2004 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की थी. इसके तहत 2004 से जितने पुलिस विभाग में बहाल हुए हैं उन्हें सीधे पेंशन भुगतान की सुविधा को समाप्त कर दिया गया है. नई पेंशन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सेटलमेंट के पैसे के 40 प्रतिशत राशि काटकर पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है. इसे लेकर एसोसिएशन ने आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया.

पश्चिम बंगाल को मिल रही है सुविधा

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अभी भी पुरानी पेंशन योजना ही लागू है. जबकि झारखंड के हेमंत सरकार ने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर पुरानी पेंशन को लागू कर देगी. बावजूद इसके सरकार के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है. इसी को लेकर राज्य भर में पुलिसकर्मी विरोध स्वरूप बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- मानगो समतानगर में 10 हजार की चोरी, घर वाले को देख भागे चोर

 

 

Related Articles

Back to top button