Uncategorized

कमीशन का चक्कर,चुनिंदा दुकानों पर ही मिलती है डॉक्टरों की लिखी दवा

रिम्स में दवा के लिए दलाली जोरों पर है. रिम्स के ओपीडी में दवा दुकानों के दलाल आसानी से मरीजों की पर्ची पकड़ कर अपनी दुकान ले जाते देखे जा सकते हैं. ये यहीं नहीं रुकता है, यहां के डॉक्टर भी किसी एक दुकान पर ही मिलने वाली दवा लिखते हैं, जो किसी अन्य दुकान में आपको नहीं मिलेगी. डॉक्टरों ने उगाही के नाम पर दवा दुकानों से सेटिंग कर ली है. जहां से वे दवा लिखने के बदले दाम का बीस से चालीस प्रतिशत कमीशन के रूप में लेते हैं. 

Ranchi : रिम्स में दवा के लिए दलाली जोरों पर है. रिम्स के ओपीडी में दवा दुकानों के दलाल आसानी से मरीजों की पर्ची पकड़ कर अपनी दुकान ले जाते देखे जा सकते हैं. ये यहीं नहीं रुकता है, यहां के डॉक्टर भी किसी एक दुकान पर ही मिलने वाली दवा लिखते हैं, जो किसी अन्य दुकान में आपको नहीं मिलेगी. डॉक्टरों ने उगाही के नाम पर दवा दुकानों से सेटिंग कर ली है. जहां से वे दवा लिखने के बदले दाम का बीस से चालीस प्रतिशत कमीशन के रूप में लेते हैं. 

इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड की जांच में तेजी आते ही बदल दिए गए सीआईडी एडीजी एमवी राव

डॉ जेनरिक नहीं ब्रांडेड दवा ही लिखते हैं

दवा की पर्ची

डॉक्टर जेनरिक दवा ना लिखकर ब्रांडेड कंपनी की महंगी से महंगी दवाई मरीजों को लेने के लिए मजबूर कर देते हैं. गरीब मरीज जब सस्ती दवा लिखने का आग्रह करता है, तो ना डॉक्टर सुनते हैं और ना ही जूनियर डॉक्टरों को इसकी कोई परवाह होती है. खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ता है या तो वे कर्ज में डूब जाते हैं, या फिर मरीज को उनकी दलाली की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.

इसे भी पढ़ेंः डीजीपी डीके पांडेय ने एडीजी एमवी राव से कहा था कोर्ट के आदेश की परवाह मत करो !

राजधानी मेडिकल से दवा लाने के लिए कहते हैं डॉक्टर

धनबाद जिले के भूली पंडरपाला के रहने वाले मनोज कुमार साहू ने कहा कि उनकी मां लीला देवी को लकवा मार दिया था. जिसके बाद उनका इलाज रिम्स मेडिसिन वार्ड में डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में चल रहा है. डॉक्टर काफी महंगी दवाई लिखते हैं और राजधानी मेडिकल से दवा खरीदने के लिए कहते हैं. उन्होंने कहा कि दो दिन में दस हजार रुपये की दवा खरीद चुका हूं, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. मेडिसिन वार्ड के डॉक्टरों ने रिम्स की पर्ची में दावा न लिखकर छोटे से कागज के पुर्जे पर दवा का नाम लिखकर दिया है. उन्होंने डॉक्टरों से जेनरिक दवा लिखने की अपील की है, जिसे खरीदने में आसानी हो.

इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड : एडीजी एमवी राव ने सरकार को लिखा पत्र, डीजीपी डीके पांडेय ने फर्जी मुठभेड़ की जांच धीमी करने के लिए डाला था दबाव

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button