JharkhandRanchi

सूर्यकुमार यादव से मिलने मैदान में प्रवेश कर रहा था युवक, पीआर बांड भरवा कर घर जाने की मिली इजाजत

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच खेला गया. मैच खत्म होने के बाद एक दर्शक भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने के लिए मैदान में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, हालांकि मौका रहते पुलिस ने युवक को रोक लिया. युवक का नाम विक्रांत कुमार यादव है और वह गढ़वा जिला का रहनेवाला है. विक्रांत कुमार यादव भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव से हाथ मिलाना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. धुर्वा थाने की पुलिस विक्रांत कुमार यादव को थाने लायी और पूछताछ करने के बाद घर जाने की इजाजत दे दी. पूछताछ के दौरान पुलिस को कोई भी संदेहास्पद मामला सामने नहीं मिला. युवक से पीआर बांड भरवा कर घर जाने की इजाजत दे दी. आपको बता दें कि कल रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच खेला गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ था.

इसे भी पढ़ें – रिम्स में मरीज भगवान भरोसे, कई जगहों के फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर

Related Articles

Back to top button