
Ranchi: इनलैंड पावर लिमिटेड के मल्टी ईयर टैरिफ पर जन सुनवाई 15 अप्रैल को होगी. जन सुनवाई के लिये विद्युत नियामक आयोग ने सूचना जारी कर दी है. जिसका आयोजन धुर्वा स्थित होटल रासो में किया जायेगा. सूचना जारी करते हुए नियामक आयोग ने बताया है कि आयोग कि इनलैंड पावर को उपभोक्ताओं और स्थानीय स्टेकहोर्ल्डस से प्रस्ताव पर आपत्ति और सुझाव मांगने का आदेश दिया था. आयोग ने कंपनी को इसके लिये 27 मार्च तक का समय दिया था. जिसके बाद कंपनी ने आयोग को सूचना दी कि उपभोक्ताओं की ओर से कोई भी आपत्ति या सुझाव नहीं दिया गया है. ऐसे में आयोग जन सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करें. जिसके बाद नियामक आयोग ने जन सुनवाई की तारीख तय की. जन सुनवाई के दौरान एनुअल परफॉमेंस रिव्यू, एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी. वहीं, कंपनी के साल 2020-21 से 2024-25 तक के टैरिफ पर भी चर्चा की जायेगी. इंलैड पावर लिमिटेड और नियामक आयोग के वेबसाईट पर दोनों प्रस्ताव उपलब्ध है.
बता दें तीन साल बाद राज्य में बिजली वितरक कंपनियों, उत्पादक कंपनियों और संचरण कंपनियों के प्रस्तावों पर जनसुुनवाई की जा रही है. इसके पहले साल 2020 में इन मामलों में जन सुनवाई की गयी थी. जिसके बाद से राज्य विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष समेत दो सदस्य पद खाली हो गये. पिछले साल राज्य सरकार ने आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की बहाली की. जिसके बाद आयोग ने बिजली दरों से संबधित काम शुरू किया.




