
Ranchi : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने टैलेंटेड और सोशल एक्टिविस्ट युवाओं से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन मंगाये हैं. ऐसे युवक, युवतियां या युवा संगठन जो सामाजिक विकास के कार्यों में लगे रहे हों, वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ने भी विज्ञापन जारी करके युवाओं को जानकारी दी है. 26 जून तक आनलाइन आवेदन जमा करना है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 23 जून को कोरोना संक्रमण के 25 मामले, कुल केस 2165
2 लाख का अवार्ड
केंद्र द्वारा तय शर्तों के अनुसार हेल्थ, रिसर्च एंड इनोवेशन, कल्चर, खेल, मानवाधिकारों को बढ़ावा और ऐसे ही क्षेत्रों में काम कर रहे युवाओं को प्रमोट करना है. ऐसे युवा जिनकी उम्र 25 साल तक की है, वे आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 10 यूथ ऑर्गेनाइजेशन को भी सम्मानित किये जाने की योजना है. वोलेंट्री यूथ ऑर्गेनाइजेशन को मेडल, सर्टिफिकेट और 2 लाख रुपये दिये जायेंगे. इंडीविजुअल कैटेगरी में 50,000 तक इनाम दिया जायेगा. https://innovate.mygov.in/national-youth-awards-2018-2019 से और अधिक जानकारी ली जा सकती है.
इसे भी पढ़ें – सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- चीन के साथ सीमा पर संकट की मुख्य वजह सरकार का कुप्रबंधन
किस लिंक का करना है उपयोग
भारत सरकार ने आवेदन करने के लिए पोर्टल का लिंक जारी किया है- https://innovate.mygov.in/national-youth-awards-2018-2019. इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार खेल निदेशालय की वेबसाइट sports.jharkhand.gov.in पर आवेदन फ़ॉर्म दिया हुआ है. इसके अलावा भारत सरकार की वेबसाइट www.yas.nic.in से भी मदद ली जा सकती है. इस लिंक पर जाकर आवेदन डाउनलोड किया जा सकता है. सरकार द्वारा तय मापदंडों के अनुसार आवेदन भरना होगा. MyGovPortal के जरिये ही इसे जमा करना होगा. इसके अलावा दूसरे किसी माध्यम से किये गये आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – चीनी सैनिकों से हुई झड़प में घायल हुए सैनिकों से मिले सेना प्रमुख नरवणे, बढ़ाया हौसला




I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thank you ever so for you article post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.